अभिनेता उपेन पटेल को शुक्रवार को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के पहले दिन देखा गया।

फैशन वीक के दूसरे संस्करण के पहले ही दिन मंदिरा विर्क के शो में उपेन पटेल को अतिथि के रूप में देखा गया। मंदिरा का शो एक स्पैनिश देश के संगीत के साथ शुरू हुआ ‘अ रोमांटिक बीच गेट अवे’

कलेक्शंस के बारे में बात करते हुए उपेन ने कहा, "यह खूबसूरत गर्मियों के रंगों का एक लाजवाब कलेक्शन था जो समुद्र के किनारे टहलने पर लोगो के लिए एकदम फिट है और यह कलेक्शन लोगो को यकिनंद काफी पसंद भी आएगा।"

मंदिरा के शो के लिए शो स्टॉपर रही मलाइका अरोड़ा, जो एक सफ़ेद सरासर पोशाक में नजर आयी।

उपेन फिलहाल अपनी तमिल फिल्म 'बूमरेंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनके सह-कलाकार है अथर्व मुरली, मेघा आकाश, सतीश, आरजे बालाजी और सुहासिनी मनीरत्नम।

आर कन्नन द्वारा निर्देशित, 'बूमरेंग' का पहला शूटिंग चरण चेन्नई में संपन्न हो चूका है और अब दुसरे चरण की तैयारीयां चल रही है।