उप्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आप लेकिन भाजपा का भंडाफोड़ करेगी
उप्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आप लेकिन भाजपा का भंडाफोड़ करेगी
उप्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आप लेकिन भाजपा का भंडाफोड़ करेगी
AAP to campaign against BJP in Uttar Pradesh, not to contest polls
नई दिल्ली, 08 जनवरी। आम आदमी पार्टी ने उप्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
जी हां, दरअसल आप ने उप्र में भाजपा का खेल बिगाड़ने की तैयारी कर ली है। आम आदमी पार्टी चुनावी मुकाबले में तो नहीं उतरेगी लेकिन भाजपा के खिलाफ प्रचार अभियान चलाएगी।
आपको बता दें कि पंजाब और गोवा में 4 फरवरी को मतदान होना है, जहां आप ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि उप्र में मतदान की शुरुआत 11 फरवरी से हो रही है। पंजाब और गोवा चुनाव बीतने के बाद आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता और स्टार प्रचारक उप्र में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा ने देश को धोखा दिया है और राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा सबसे बड़ी बुराई है। हम उसका भंडाफोड़ करेंगे।'
आप प्रवक्ता के मुताबिक आम आदमी पार्टी उप्र के लोगों को भाजपा का असली चेहरा दिखाएगी और यह बताएगी कि अगर भाजपा उप्र की सत्ता में आई तो यह सूबे के लिए कितना बुरा हो सकता है।
DB LiVE


