उफ्फ! तो अलका लांबा ने न बुझने दी ये आग ?
उफ्फ! तो अलका लांबा ने न बुझने दी ये आग ?
डीबी लाइव
दिल्ली के चांदनी चौक के कटरा धुलिया बाजार में रात के अंधेरे में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों ने कारोबारियों की खून पसीने की कमाई को चंद मिनटों में राख में तब्दील कर दिया।
इस इलाके में ज्यादातर सिंथेटिक माल और लकड़ी का कारोबार होता है, इसलिए आग भी बड़ी तेजी से फैलती गई।
धीर-धीरे आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि...करीब 150 दुकानें आग की चपेट आ गईं। संकरी गली होने की वजह से दमकल की गाड़ियां भी मुश्किल से पहुंच पाईं।
ख़बर है कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू ही किया था कि स्थानीय विधायक अलका लांबा मौके पर पहुंच गईं, इसके बाद वहां हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। वह आग पर काबू पाने के लिए आई स्पेशल क्रेन पर चढ़ गईं और इसकी वजह से वहां काफी देर तक काम रुका रहा। व्यापारी भी धीरे-धीरे परेशान होने लगे और नीचे से नारेबाजी होने लगी।
इतना ही नहीं उन्हें नीचे उतारने के लिए बकायदा स्पेशल फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाई गई। वह क्रेन से तो नीचे उतरीं लेकिन आग बुझाने गए दमकल पर चढ़ी रहीं। वहां तैनात पुलिस बल अलका लांबा के साथ-साथ ही चलता रहा।
कहा जा रहा है कि सीसगंज गुरुद्वारे से उन्हें पुलिस जिप्सी में बैठा कर आगे भेजने का प्लान था लेकिन वह वहां भी नहीं उतरीं। ऐसे में पानी से भरी फायर ब्रिगेड को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ा दिया गया। अलका लांबा इसके बाद ही वहां से निकलीं।


