श्रीनगर, 15 अगस्त। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री का यह कथन कि कश्मीर की समस्या 'गाली' और 'गोली' से हल नहीं हो सकती, सुरक्षा बलों पर पर भी लागू होता है।

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,

"वास्तव में उन्होंने (मोदी) कहा कि कश्मीर मुद्दा गालियों और गोलियों से हल नहीं हो सकता। मुझे उम्मीद है कि यह आतंकवादी और सुरक्षा बल दोनों पक्षों के लिए है।"

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके दिए अपने भाषण में कहा था कि कश्मीर समस्या का समाधान गोली से या गाली से नहीं हो सकता है।