नई दिल्ली। मणिपुर में उग्रवादी हमले में 18 जवानों के मारे जाने की घटना पर फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। ऋतिक ने ट्वीट किया था My heartfelt condolences to d families of the 20 jawans killed in a mindless ambush by Manipur tribals.
घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए ऋतिक ने लिखा- मणिपुर आदिवासियों के हमले में शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।
बड़ी संख्या में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए ऋतिक रोशन को बताया कि हमलावर आदिवासी नहीं, आतंकी संगठन के सदस्य थे। कुछ ने अभिनेता को अपना दिमाग इस्तेमाल करने की सलाह भी दे डाली।
एक व्यक्ति ने लिखा कि ऋतिक आदिवासी के स्थान पर आतंकी शब्द का इस्तेमाल करते तो बेहतर होता। भास्कर पापुकान ने ट्वीट किया, बेकसूर नागरिकों को दोष न दिया जाए।
कई लोगों ने ट्वीट कर रितिक रोशन को अपनी गलती सुधारने की सलाह दी। एक ने ट्वीट कर कहा, 'मणिपुर आदिवासियों नहीं, उग्रवादी समूह द्वारा। निर्दोष मणिपुरी नागरिकों को दोष मत दो।' एक ने सवाल किया, क्या मणिपुरी आदिवासी, आतंकवादियों के समान हैं?
बाद में ऋतिक रोशन ने गलती सुधारते हुए ट्वीट किया Correction- unidentified Manipur tribal militant groups .. To be more precise., फिर भी पूरी बात नहीं बनी।

My heartfelt condolences to d families of the 20 jawans killed in a mindless ambush by Manipur tribals. http://t.co/A91V4VnA1G salute.
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 4, 2015

Correction- unidentified Manipur tribal militant groups .. To be more precise.

— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 4, 2015

@iHrithik Not by Manipuri tribals. But by militant group. Don't blame innocent Manipuris.

— Bhaskar Papukan (@BhaskarGogoi) June 4, 2015

.@iHrithik Not by Manipuri tribals.By militant group.No wonder ppl think actors r only a pretty face-body w/o brains https://t.co/Cc3FjZxeE6

— Santoesha Bissesar (@MsSantoesha) June 4, 2015

@iHrithik: "Manipuri tribals" equivalent to terrorists? Should 't you be using the term "Manipuri terrorists", or "terrorists in Manipur"?
— Utpal Borpujari (@UtpalBorpujari) June 4, 2015

@Beingamby @iHrithik @Panchjanyaa Converts.. Ah Yes The meiteis(manipuris) did convert to Hinduism
— Samuel Laldinthara (@SammyaKhiangte) June 5, 2015