एंड्रायड क्यू का अंतिम बीटा संस्करण जारी, आधिकारिक लांच जल्द
एंड्रायड क्यू का अंतिम बीटा संस्करण जारी, आधिकारिक लांच जल्द

नई दिल्ली, 09 अगस्त 2019. एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम - Android operating system (ओएस) के अगले संस्करण के लाँचिंग की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में प्रौद्योगिकी दिग्गज ने एंड्रॉइड क्यू का छठा और अंतिम बीटा संस्करण (The sixth and final beta version of Android Q) जारी किया है।
द वर्ज की बुधवार की रिपोर्ट Google releases final beta for Android Q and changes the back gesture yet again में कंपनी के हवाले से कहा गया,
"हमने यूजर के फीडबैक के आधार पर बीटा 6 में गेस्टर नेविगेशन में और सुधार किया है। हमने बैक गेस्चर में सेंसिटिविटी प्रीफरेंस सेटिंग जोड़ा है।"
गूगल आई/ओ 2019 डेवलपर्स कांफ्रेंस में कई नए फीचर्स की घोषणा की गई थी, जिसमें डार्क मोड और गेस्चरल नेविगेशन शामिल है।
एंड्रायड क्यू ओएस का सबसे प्रमुख फीचर फुल्ली गेस्चरल नेविगेशन (Gesture Navigation in Beta 6 based on user feedback) है।
जब इस ओएस के बीटा 5 संस्करण को लांच किया गया था, तो घोषणा की गई कि गेस्चर नेविगेशन थर्ड-पार्टी होम एप्स के साथ काम नहीं करेगा।
एंड्रायड इकोसिस्टम में वर्तमान में लाखों गेस्चर सिस्टम है, लेकिन गूगल ने आई/ओ में घोषणा की कि एंड्रायड क्यू के साथ वह गेस्चर सिस्टम का मानकीकरण करेगी।


