एआईएसएफ नेताओं पर संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक का जानलेवा हमला
एआईएसएफ नेताओं पर संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक का जानलेवा हमला
एआईएसएफ नेताओं पर संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक का जानलेवा हमला
एआईएसएफ उ0प्र0 उपाध्यक्ष जीसस चतुर्वेदी और जिला संयोजक रवि शर्मा पर संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और उनके गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।
मथुरा। महोली रोड स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल के खिलाफ संघर्ष कर रही आल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फैडरेशन के कार्यकर्ता जब आज दोपहर शांति पूर्वक प्रशासन और जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए छात्रों के साथ महोली रोड प्रताप नगर से गुजरे तो संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और उनके गुंडे वहाँ पहुँच गए और उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर छात्र नेता जीसस चतुर्वेदी पर जानलेवा हमला किया और गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा साथी रवि शर्मा को भी गम्भीर चोट आयीं हैं।
एआईएसएफ का कहना है कि संस्कार पब्लिक स्कूल फर्जी तरीके से सरकार और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। स्कूल का भवन अवैध रूप से बनाया गया है, स्कूल के पास कक्षा पाँच तक की मान्यता यूपी बोर्ड की मान्यता है, जबकि संस्कार स्कूल सीबीएससी बोर्ड के पैटर्न पर बच्चों को कक्षा 12 तक पढ़ा रहा है और सीबीएससी बोर्ड के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा है।


