एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की टॉप 10 खबर (Latest News in Hindi) | 3 मई 2023 ब्रेकिंग न्यूज़
देश | राजनीति | खेल | दुनिया : आज की ताजा खबर 3 मई 2023, Latest News in Hindi 3 May 2023, Trending news in Hindi, 3 मई 2023 की शाम का बुलेटिन, स्कूल असेंबली के लिए हिंदी में समाचारों की सुर्खियाँ

xr:d:DAFh3EMI0GI:8,j:46372880806,t:23050313
3 मई 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में अपने गांव, सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कल गुरुवार को ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज का दौरा करेंगी।
समाज के रूपांतरण और प्रगति का सबसे प्रभावी साधन है शिक्षा – उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि समाज में भागीदारी, समानता और प्रगति लाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी और रूपांतरकारी तंत्र है। उन्होंने रेखांकित किया कि लोगों की शिक्षा के अतिरिक्त सामाजिक परिस्थितियों को कोई नहीं बदल सकता है। आज असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने छात्रों से "परिवर्तन के एजेंट" बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र 2047 में अपनी स्वाधीनता की शताब्दी मनाएगा, आप उसी भारत के निर्माता और योद्धा हैं।
Hon'ble Vice President, Shri Jagdeep Dhankhar attending the 21st Convocation Ceremony of Dibrugarh University in Assam today. @Gulab_kataria @himantabiswa @DibruUniv pic.twitter.com/HmkX02x1Cq
— Vice President of India (@VPIndia) May 3, 2023
मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में रांची की कोर्ट में राहुल गांधी को हाजिर होना पड़ेगा
मोदी सरनेम वाले लोगों पर टिप्पणी से जुड़े केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब रांची की अदालत में भी हाजिर होना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रांची की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी द्वारा दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की अर्जी को खारिज कर दिया है।
दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हुईन बेमौसम भारी बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम हो गया।
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार का सिंगापुर दौरा
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार 2 से 4 मई 2023 तक सिंगापुर के अधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान सिंगापुर के नेवल बेस 'चांगी' में प्रथम आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई) 2023 शुरू हुआ। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस अभ्यास के समुद्री चरण का आयोजन 7 से 8 मई तक दक्षिण चीन सागर में किया जाएगा।
इंदौर में क्रेन ने बाइक सवारों को रौंदा, 4 की मौत
इंदौर में शाम के बाद भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद बीते मंगलवार देर शाम को बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक क्रेन ने कोहराम मचा दिया और दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए तैयारियां पूरी
कल गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा माफ करने की मांग की खारिज
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा माफ करने की मांग को इस आधार पर आज खारिज कर दिया कि केंद्र काफी लंबी अवधि के लिए उसकी दया याचिका पर फैसला करने में विफल रहा। शीर्ष अदालत ने केंद्र से दया याचिका पर विचार करने और फैसला लेने के लिए कहा है।
विनेश फोगाट का आरोप, अनुराग ठाकुर ने की मामले को दबाने की कोशिश
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही पहलवान विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ठोस कार्रवाई करने के बजाय ओवरसाइट पैनल बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की।
शतरंज : वन्तिका अग्रवाल भारत में नंबर तीन रैंकिंग पर पहुंची
उभरती हुई भारतीय शतरंज खिलाड़ी वन्तिका अग्रवाल अपने करियर में उछाल हासिल करते हुए 2428 रेटिंग अंकों के साथ भारत में महिला वर्ग में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं।
बायें कंधे में चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए उनादकट
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बायें कंधे में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट रविवार को नेट्स के दौरान लगी थी।
सर्बियाई स्कूल में गोलीबारी में 9 की मौत, 7 घायल
सर्बिया के प्राथमिक स्कूल में बुधवार को 14 वर्षीय एक लड़के द्वारा कथित तौर पर फायरिंग कर दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए,
हिंसा प्रभावित सूडान से 6,000 से अधिक लोगों ने इथियोपिया में कर चुके प्रवेश
पड़ोसी देश सूडान में हिंसक लड़ाई से 6,000 से अधिक लोग इथियोपिया में प्रवेश कर चुके हैं।
सूडान में कीमतें आसमान पर, चिकित्सा आपूर्ति भी घटी : संयुक्त राष्ट्र
सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच हिंसक झड़पों के कारण वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं चिकित्सा भंडार भी कम हो रहे हैं और लाखों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी।
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें


