ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 13 November 2022

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

मप्र के जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम होंगे। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी।

जलवायु परिवर्तन के चलते वर्ष 2050 तक अरब सागर में डूब जाएंगे मुंबई के कई हिस्से

देश की वाणिज्यिक राजधानी को उन 12 तटीय शहरों में सूचीबद्ध किया गया है, जो बढ़ते समुद्र के स्तर के साथ ग्लोबल वार्मिंग का सामना करेंगे। दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों के 2050 तक अरब सागर में 'डूबने' की भविष्यवाणी की गई है। इसका भारी आर्थिक प्रभाव भी पड़ेगा।

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आम तौर पर मौसम साफ रहा और आने वाले अगले 24 घंटों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

कड़ी सुरक्षा के बीच विजयनगरम पहुंचे पवन कल्याण

राजनीतिक तनाव और कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेता और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के नेता पवन कल्याण गरीबों के लिए एक आवास परियोजना में कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले पहुंचे।

भारत अब निर्बल देश नहीं रहा : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को आश्वासन दिया है कि हमारे सशस्त्र बल भारत पर बुरी दृष्टि रखने वाले किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं। 13 नवंबर, 2022 को हरियाणा के झज्जर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य फोकस है और देश को भविष्य की चुनौतियों से बचाने के लिए सेना को अत्याधुनिक और स्वदेशी रूप से विकसित हथियार/उपकरण हथियारों से लैस किया जा रहा है।

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन को ब्लास्ट से उड़ाने की कोशिश, ट्रैक क्षतिग्रस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान-गुजरात को रेलवे लाइन से जोड़ने वाले ब्रॉडगेज ट्रैक को शनिवार रात को असामाजिक तत्वों ने विस्फोटक सामग्री से उड़ा दिया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि तीन किलोमीटर की परिधि में इसकी आवाज सुनाई दी।

कर्नाटक : छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने हासन जिले के बेलुरु शहर में एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है।

चेन्नई में तेजी से बढ़ रहा कंजक्टिवाइटिस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते सप्ताह चेन्नई में लोगों में आंख आने (कंजक्टिवाइटिस) की बीमारी में पांच गुना वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

यूएन ने टिकाऊ खाद्य कोल्ड चेन में निवेश की बताई आवश्यकता

जलवायु शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र की ओर से सभी भागीदारों से खाद्य सुरक्षा के लिए टिकाऊ कोल्ड चेन में निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सीओपी 27 यानी जलवायु शिखर सम्मेलन में अनुकूलन और कृषि विषयक दिवस इस बात पर केंद्रित था कि दुनिया आठ अरब लोगों को कैसे खिलाएगी। पूरे दिन वक्ताओं ने इस पर प्रकाश डाला।

अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते कोरोना से मरे हजारों ईरानी नागरिक

ईरान के मानवाधिकार आयोग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण हजारों ईरानी लोगों की मौत कोविड-19 के दौरान हो गई थी। कोरोना से ईरानी नागरिकों की मौत के लिए उन्होंने अमेरिका को दोषी ठहराया है।

टेस्ला अपने ईवी कनेक्टर डिजाइन को अन्य वाहन निर्माताओं के लिए खोलेगा

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला ने अन्य वाहन निर्माताओं को अपने ईवी कनेक्टर डिजाइन का उपयोग करने की अनुमति देना शुरू कर दिया है।

एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने जीता एयर राइफल टीम का स्वर्ण पदक

भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता, किरण अंकुश जाधव और रुद्रांक बालासाहेब पाटिल ने संयुक्त रूप से दक्षिण कोरिया में चल रहे एशियन एयरगन चैंपियनशिप 2022 में एयर राइफल टीम का स्वर्ण पदक जीता, जबकि मेहुली घोष, इलावेनिल वलारिवान और मेघना सज्जनार की तिकड़ी भी यहां महिला स्पर्धा में रविवार को विजयी हुई।

पाकिस्तान को पाँच विकेट से हराकर इंग्लैंड दूसरी बार बना टी20 का चैंपियन

लराउंडर बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत के साथ टी20 विश्व कप खिताब के लिए इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनाया।

राहुल गांधी का संघ-भाजपा पर जोरदार वार! | Hastakshep | Bharat Jodo Yatra