जून 2023 आज की ताज़ा ख़बरें और समाचार हिंदी में (Latest News in Hindi)

स्वस्थ भारत के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता से स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार, आरोग्य भारत की दिशा में हमारी यात्रा में ‘कोई भारतीय पीछे न छूट जाये’ को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने इस विषय पर लेख, ग्राफिक्स, वीडियो और जानकारी साझा की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"स्वस्थ भारत के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता से स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। साथ मिलकर, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोग्यता की दिशा में हमारी यात्रा में कोई भारतीय पीछे न छूट जाये। #9YearsOfHealthForAll”

भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास शुरू हुआ

दो दिनों के लिए निर्धारित अभ्यास में नौसेना के संचालन का एक विस्तृत समूह को देखा जाएगा जैसे कि भूतल युद्ध, सतह के लक्ष्यों पर मिसाइल से सामरिक गोलीबारी और अभ्यास, हेलीकाप्टर क्रॉस डेक लैंडिंग संचालन, उन्नत वायु रक्षा अभ्यास और बोर्डिंग संचालन शामिल हैं। इस अभ्यास में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए कर्मियों का आपसी आरोहण भी शामिल होगा।

अग्नि प्राइम’ बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट से डीआरडीओ ने किया सफल उड़ान परीक्षण

ऩई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम' का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा 07 जून, 2023 को ओडिशा के तट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। उड़ान परीक्षण के दौरान, सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक प्रदर्शित हुए।

केदारनाथ हिमस्खलन: एक बार फिर केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ियों पर हुआ भूस्खलन

केदारनाथ में एक बार फिर से हिमस्खलन की घटना हुई है। इस बार भी मंदिर के पीछे की पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये घटना धाम से महज तीन से चार किमी दूर घटी है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस एवलांच को देखकर श्रद्धालुओं की सांसे थम गई। पिछले यात्रा सीजन के दौरान भी इन बफीर्ली पहाड़ियों पर तीन बार हिमस्खलन हुआ था। इस बार भी अप्रैल माह में हिमस्खलन की घटना सामने आई थी।

सीहोर में बोरवेल के गड्ढे में गिरी बच्ची को रोबोटिक तकनीक से बाहर निकाला गया

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरी ढाई साल की बच्ची को रोबोटिक तकनीक की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची अचेत है और उसे परिजनों के साथ जिला अस्पताल ले जाया गया है।

मानसून के आने में देरी से भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर

दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून अंततः आज केरल में प्रवेश कर गया। सात वर्षों बाद मानसून के आने में बहुत देरी हुई है, इस बीच भारत के कुछ हिस्से चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं।

चरमपंथी तत्वों को जगह देना कनाडा के लिए सही नहीं: जय शंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाली परेड फ्लोट के दृश्य सामने आने के बाद उत्तर अमेरिकी देश की कड़ी आलोचना करते हुए आश्चर्य जताया कि 'वह चरमपंथियों को जगह क्यों देता है।'

ओडिशा ट्रेन हादसा : 82 शवों की अभी पहचान बाकी, दावेदारों को डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिशा में हुए तीन ट्रेन हादसे के छह दिन बाद भी कुछ परिवारों को अभी तक अपने प्रियजनों के शव नहीं मिले हैं।

अरब सागर में चक्रवात बिपारजॉय के कारण गुजरात के बंदरगाहों को सावधान रहने के निर्देश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के सभी बंदरगाहों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें अरब सागर में एक गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में तब्दील होने पर दूरवर्ती चेतावनी (डीडब्ल्यू दो) सिग्नल को फहराने का निर्देश दिया है।

भारत ने सुबह के सत्र में चार विकेट झटके

द ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन केवल तीन विकेट लेने वाले भारत ने दूसरे दिन के खेल के पहले सत्र में चार विकेट लेकर जोरदार वापसी की, जिसमें सेंचुरियन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के विकेट भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर लंच के समय 109 ओवर में 422/7 पहुंच गया।

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें