एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की टॉप 10 खबर (Latest News in Hindi) | 9 जुलाई 2023 ब्रेकिंग न्यूज़
देश | राजनीति | दुनिया आज की ताजा खबर 9 जुलाई 2023, Latest News in Hindi 9 July 2023, Trending news in Hindi, 9 जुलाई 2023 की शाम का बुलेटिन, स्कूल असेंबली के लिए हिंदी में समाचारों की सुर्खियाँ

News headlines
9 जुलाई 2023 आज की ताज़ा ख़बरें और समाचार हिंदी में (Latest News in Hindi)
इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्यमंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा।
ब्रिटेन का दौरा करेंगे केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
भारत सरकार के केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल कल 10 जुलाई से 12 जुलाई 2023 तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे।
जी-20, संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक आज हम्पी में आरंभ
जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत संस्कृति से संबद्ध कार्य समूह की तीसरी बैठक आज कर्नाटक में विश्व धरोहर स्थल हम्पी में आरंभ हुई। जी-20 के सदस्यों देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि आज 9 जुलाई से 12 जुलाई तक चलने वाली इस बैठक में भाग ले रहे हैं।
कल मलेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल दो दिन की मलेशिया यात्रा पर जाएंगे है। इस यात्रा का उद्देश्य मलेशिया के साथ रक्षा सहयोग और सामरिक भागीदारी को बढ़ाना है।
कल विजिटर्स सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
कल राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स सम्मेलन 2023 आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उच्च शिक्षा के 162 केंद्रीय संस्थानों की विजिटर हैं। कल राष्ट्रपति अपना उद्घाटन भाषण देंगी। वे 'नवाचार', 'अनुसंधान' और 'प्रौद्योगिकी विकास' श्रेणियों में विजिटर्स पुरस्कार 2021 भी प्रदान करेंगी।
मौसम का हाल: पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में 204 दशमलव 4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
सूडान में हवाई हमले में 22 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
सूडान में हवाई हमले में 22 लोगों की मौत होने और दर्जनों लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूडान के अर्धसैनिक बल- आर एस एफ ने हमले के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि इस हमले में तीस से अधिक लोग मारे गए हैं।
उत्तराखंड में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक भारी बारिश बनी आफत
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं और गढ़वाल के सभी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश आफत बनी हुई है। राजधानी देहरादून में लगातार 3 दिन से बारिश हो रही है।
भारी बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कें नदियों में तब्दील
भारी बारिश के कारण रविवार को गुरुग्राम के कई हिस्से जलमग्न हो गए और सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं, जिससे यातायात ठप हो गया।
देश भर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन कैंसिल कराने पर छात्रों को वापस मिल जाएगी फीस
उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के इच्छुक छात्र अब यदि अपना दाखिला स्वयं ही कैंसिल कराते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी उनकी फीस वापस मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश भर के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को इस बाबत स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए इन निर्देशों में कहा गया है कि दाखिला रद्द करवाने पर छात्रों को उनकी फीस वापस लौटाने ही पड़ेगी।
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें


