Water storage level of 91 major reservoirs of the country reduced by one percent

नई दिल्ली। देश के 91 प्रमुख जलाशयों का जल संग्रहण स्तर एक प्रतिशत कम हो गया है

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अनुसार एक मार्च, 2018 को समाप्त सप्ताह को देश के 91 प्रमुख जलाशयों में उपलब्ध जल भंडार 57.684 बीसीएम था जो इन जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता का 36 प्रतिशत है। यह 22 फरवरी, 2018 को समाप्त सप्ताह के लिए 37 प्रतिशत था। एक मार्च, 2018 को खत्म हुए सप्ताह में जल संग्रहण का स्तर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 89 प्रतिशत था और पिछले दस वर्षों के औसत भंडारण का 91 प्रतिशत था।

बता दें इन 91 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 161.993 बीसीएम है जो कि देश में 257.812 बीसीएम की कुल भंडारण क्षमता का लगभग 63 प्रतिशत है। इन 91 में से 37 जलाशयों से 60 से अधिक मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ पनबिजली परियोजनों का परिचालन हो रहा है।