उत्तर प्रदेश के एटा में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 25 बच्चों की मृत्यु होने की खबर है।

बताया जाता है बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार थे।

हादसा अलीगंज रोड पर हुआ।

बताया जा रहा है कि बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में ऐसा हुआ। स्कूल बच्चे जेएस पब्लिक स्कूल के थे।

हादसा का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

पहले 15 बच्चों की मृत्यु की खबर आई थी लेकिन यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह ने 25 बच्चों की मृत्यु की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एटा हादसे पर दुख जताया है।

डीएम के आदेश के बावजूद खुला था स्कूल

ठंड की वजह से डीएम ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। हालांकि, इसके बाद भी स्कूल खुला रखा गया।

एटा के डीएम मोहन सिंह ने संवाददाताओं से कहा-

ठंड के कारण स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश किया गया है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होगी।