एटीएम ने उगले Children Bank of India के नोट
एटीएम ने उगले Children Bank of India के नोट
दिल्ली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 2000 के नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है, जिसके बाद से ही बैंक प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं वित्त मंत्रालय ने भी मामले की रिपोर्ट मांगी हैं।
दरअसल मामला संगम विहार के तिगड़ी प्वाइंट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम है।
इसी इलाक़े के रहने वाले रोहित 6 फरवरी को टीएम से रुपए निकालने गए। उनके अकाउंट में कुल 8425 रुपए थे। उन्होंने आठ हज़ार रुपए निकालने की कोशिश की तो 2000 की चार नोट निकले। लेकिन ये नोट नकली थी जो बिल्कुल असली दिख रहे थे। इन नोटों पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगह चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया, चूरन और पीके जैसे शब्द लिखे हैं।
इसके बाद रोहित ने इसकी जानकारी एटीएम पर मौजूद गार्ड और पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस खबर के आने के बाद ट्विटर पर Children Bank of India ट्रेंड करने लगा।


