एनआईए, आईबी और संघ परिवार मिलकर तैयार कर रहे हैं मोदी का वोट बैंक- रिहाई मंच
एनआईए, आईबी और संघ परिवार मिलकर तैयार कर रहे हैं मोदी का वोट बैंक- रिहाई मंच
बिना यूपी पुलिस को सूचित किये हुयी गिरफ्तारी पर एनआईए पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराये अखिलेश सरकार- रिहाई मंच
एनआईए की आपराधिक साजिश है मिर्जापुर से आतंकवाद के नाम पर की गयी गिरफ्तारी- रिहाई मंच
लखनऊ 24 फरवरी 2014। रिहाई मंच ने यूपी के मिर्जापुर जिले से एनआईए द्वारा इंडियन मुजाहिदीन के नाम पर फखरुद्दीन और अहमद के उठाए जाने को निर्दोष मुस्लिमों के आतंकवाद के नाम उत्पीड़न की एक और कड़ी बताते हुए इसे एनआईए और खुफिया एजेंसियों की आपराधिक साजिश बताया है।
मंच ने कहा है कि एनआईए द्वारा यह तर्क दिया गया है कि यूपी और बिहार पुलिस के न सहयोग करने के कारण उसने केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से मिर्जापुर के युवकों को गिरफ्तार किया है, यह संविधान के संघीय ढांचे के खिलाफ एनआईए और केन्द्रीय खुफिया एजेन्सियों की कार्रवाई है, इसलिये अखिलेश सरकार तत्काल से एनआईए और आईबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए।
रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शुऐब ने कहा कि मोदी की पटना रैली में ब्लास्ट के नाम पर इस सच्चाई के उजागर हो जाने के बावजूद की उक्त विस्फोट खुद संघी तत्वों ने मोदी के चुनाव प्रचार के लिये करवाया था, जैसा कि खुफिया एजेंसियों के सहयोग से संघी तत्वों ने मुस्लिमों के फर्जी एनकाउंटर और कथित आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुकी है, यहां तक बिहार सरकार के मंत्रियों तक ने पटना ब्लास्ट को संघ परिवार की कार्यवाई बताया है, में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के बाद अब उत्तर प्रदेश के बेगुनाह मुसलमानों को फंसाकर अपने अपराधी कार्यपद्धति को जारी रखे हुए है ताकि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव व नफरत फैलाकर ठीक चुनाव से पहले मोदी के लिये वोट बैंक तैयार किया जाए। खुफिया एजेंसियां जो मरहूम मौलाना खालिद मुजाहिद, इशरत जहां से लेकर सादिक जमाल मेहतर जैसे दर्जनों बेगुनाहों की हत्या में शामिल हैं, उनमें बढ़ती छटपटाहट का नतीजा है मिर्जापुर से यह गिरफ्तारी। खुफिया एजेंसियां और एनआईए इस भ्रम में आ गयी हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, इसलिये जो काम कल तक राजेन्द्र कुमार कर रहे थे वही काम अब आईबी करने लगी है।
रिहाई मंच के प्रवक्ता शाहनवाज आलम और राजीव यादव ने कहा कि मिर्जापुर से मुस्लिम समाज के लोगों की गिरफ्तारी कर एनआईए इस बात को साबित करने की कोशिश कर रही है कि आईएम और माओवाद का जुड़ाव है। इसी कोशिश के तहत उसने झारखंड और छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारियां की, और अब यूपी के मिर्जापुर से। उन्होंने कहा कि आईएम जो कि खुफिया एजेंसियों द्वारा चलाया गया फर्जी संगठन है उसे प्रमाणित करने के लिये उसे माओवाद से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। यूपी सरकार द्वारा लगातार केन्द्रीय खुफिया और जांच एजेंसियों की मिलीभगत से अपने राज्य से निर्दोष मुसलमानों को पकड़कर दिल्ली स्पेशल और एनआईए को दिया जा रहा है, ताकि आईबी और हिन्दुत्वादी शक्तियों का मुस्लिम विरोधी एजेंडा भी चलता रहे और मुलायम यह कहते घूमें कि हमारे शासन में आतंकवाद के नाम पर निर्दोष मुसलमानों की गिरफ्तारियां नहीं हो रही हैं। आज जब एनआईए इस अपराध को स्वीकार कर रही है कि उसने यूपी में घुसकर बिना राज्य पुलिस को सूचित किये बगैर मिर्जापुर से मुस्लिम युवकों को उठाया, इस पर मुलायम अपनी स्थिति स्पष्ट करें।


