योगी सरकार में फ़र्ज़ी मुठभेड़ में मारे गए आज़मगढ़ के मोहन पासी, रामजी पासी और जयहिंद यादव के परिजनों से रिहाई मंच ने की मुलाकात

तीन दिवसीय दौरे के तहत फर्जी मुठभेड़ में मारे गए और नृशंस हत्याओं के पीड़ितों के परिजनों से होगी मुलाक़ात

राम जी पर पुलिस ने फर्जी मुकदमें लाद-लादकर उसे बदमाश घोषित कर मार डाला - दिनेश सरोज फर्जी मुठभेड़ में मारे गए रामजी पासी के भाई

आजमगढ़/लखनऊ 4 मार्च 2018। रिहाई मंच ने योगी सरकार में फर्जी मुठभेड़ में मारे गए आज़मगढ़ के जियापुर निवासी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम जी पासी, खिलवा निवासी जयहिंद यादव और समसुद्दीनपुर के मोहन पासी के गांव जाकर पीड़ितों के परिजनों और ग्राम वासियों से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल के तारिक़ शफीक, अनिल यादव और राजीव यादव ने कहा कि तीन दिवसीय दौरे के तहत फर्जी मुठभेड़ में मारे गए और नृशंस हत्याओं के पीड़ितों के परिजनों से मुलाक़ात की जाएगी।

रिहाई मंच की विज्ञप्ति के मुताबिक

फर्जी मुठभेड़ में मारे गए रामजी पासी के भाई दिनेश सरोज ने कहा कि राम जी पर पुलिस ने फर्जी मुकदमें लाद-लादकर उसे बदमाश घोषित कर मार डाला।

फर्जी मुठभेड़ में मारे गए जयहिंद यादव के पिता शिवपूजन यादव ने कहा कि एन्काउंटर नहीं मेरे बेटे की हत्या की गई। जयहिंद उस दिन सुबह मुझे दवाई के लिए ले जा रहा था, सादी वर्दी वालों ने उठाकर बोलेरो में फेंक दिया, 21-21 गोली मारकर कह रहे हैं एन्काउंटर।

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें