एमनेस्टी इंटरनेशनल Amnesty International ने अफस्पा खत्म करने की अपील की
नई दिल्ली, 9 अगस्त। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा) खत्म करने के लिए कदम उठाने की अपील की है।

इरोम शर्मिला द्वारा अफस्पा के खिलाफ 16 साल लंबा अनशन तोड़ने के मौके पर एमनेस्टी इंटरनेशनल Amnesty International ने यह अपील की है। भारतीय अधिकारियों से उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों को हटाने की भी अपील की गई है।

एमनेस्टी ने एक बयान में कहा,
"इरोम शर्मिला का 16 साल लंबा अनशन मानवाधिकार के प्रति उनके जज्बे और यह सोच कि किसी भी समाज में अफस्पा जैसे कानून के लिए कोई जगह नहीं है, का जीता जागता नमूना है।"
एमनेस्टी इंटरनेशनल Amnesty International के सीनियर कैंपेनर अभ्रि वीपी ने कहा,
"इरोम शर्मिला के अनशन तोड़ने के फैसले ने भारत को वार्ता शुरू करने तथा यह विचार करने का एक और मौका दिया है कि अफस्पा ने बीते 35 वर्षो के दौरान मणिपुर को कितना अलग-थलग कर दिया है।"
एमनेस्टी इंटरनेशनल Amnesty International ने कहा कि मणिपुर में अफस्पा ने मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वालों को दंडमुक्त किया है।

end-of-irom-sharmilas-hunger-strike-an-opportunity-to-repeal-afspa-Amnesty-International