न्यूज़ हेल्पलाइन, मुम्बई, 17 नवंबर, 2017

अनारा और करण सिंह प्रिंस अपने पहले एलबम 'तेरी फ़ोटो' का शूट करते हुए एक साथ नज़र आये। मीडिया से बात करते हुए अनारा ने बताया कि यह एलबम दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह में रिलीज होगा।

गीत 'तेरी फ़ोटो' रोहित राज द्वारा गाया हुआ है और इसी गीत से वे अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत भी कर रहे है।

अभिनेत्री ने बताया कि

"गाने और एलबम की ग्रैंड ओपनिंग के लिए हम बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं और साथ ही हम प्रयास कर रहे है कि टी सीरीज या फिर ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर इस एलबम को प्रस्तुत करें।"

अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,

"करण प्रोडक्शन हाउस बहुत पुराना प्रोडक्शन हाउस है। मैं चाहती थी कि मेरा खुद का कोई प्रोडक्शन हाउस हो, फ़िल्म उद्योग में मैं अभिनेत्री के तौर पर काम तो कर चुकी थी लेकिन मैं खुद के लिए कुछ काम करना चाहती थी। हम लोग इस प्रोजेक्ट पर काफी दिनों से काम कर रहे थे और आखिरकार इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।"

वीडियो सॉन्ग के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा,

"यह सॉन्ग एक सच्ची घटना जैसे मेल खाता हुआ है। जिसमे करण जब मुझसे पहली बार मिलते है तो प्यार करने लगते है और यह वीडियो उसी आधार पर फिल्माया गया है।"

करण सिंह ने बताया कि एलबम में सुखविंदर सिंह द्वारा गया हुआ गाना भी है। यह अनारा के प्रोडक्शन हाउस के लिए पहला प्रोजेक्ट है, जो दिसम्बर के पहले सप्ताह में रिलीज होगा।