All India Muslim Personal Law Board clearly said "Halalah has no connection with Islam"

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने साफ कहा हलाला का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त। हलाला जैसी कुप्रथा को लेकर इस्लाम को हमेशा निशाना बनाया जाता है, लेकिन मुसलमानों की सर्वोच्च भारतीय संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने साफ कहा है कि हलाला का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है

समाचार एजेसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है,

"हलाला को इस्लाम की चीज़ बताकर, बनाकर पेश किया है और पूरे देश में जिस हलाला को इस्लाम की तरफ मंसूब किया गया और इस्लाम की चीज़ कहा गया, और इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम करने और औरतों पर ज़ुल्म करने का ताना दिया गया, उस हलाला का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है..."