और गुरदासपुर के शहीदों को श्रद्धांजलि पर खामोश हो गया मोदी का ट्विटर
और गुरदासपुर के शहीदों को श्रद्धांजलि पर खामोश हो गया मोदी का ट्विटर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल साइट ट्विटर पर हीरो हैं। उनका ट्विटर हैंडल लगभग हर रोज चहकता रहता है। प्रधानमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों को भी ट्विटर पर चहकते रहने के निर्देश दिए हुए हैं। प्रधानमंत्री न तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट करना भूलते हैं और न इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की जीत पर बधाई का ट्वीट देना भूलते हैं।
लेकिन अब नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या नरेंद्र मोदी ने गुरदासुपर के आतंकी हमलों में शहीदों की श्रद्धांजलि में भी कोई ट्वीट किया ?
मानवाधिकार कार्यकर्ता समर अनार्या ने फेसबुक पर लिखा – “Modi tweeted about meeting 'Baahubali' Prabhas. Did he for paying tributes to cops martyred in Punjab? Very patriotic!
मोदी क्रिकेट टीम सदस्यों से लेकर सानिया मिर्ज़ा तक के लिए ट्वीट करते हैं. कल 'बाहुबली' प्रभास के लिए भी किया. पंजाब के शहीदों के लिए किया क्या? बहुत राष्ट्रवादी!”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडिल @narendramodi देखने पर पता चलता है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर 27 जुलाई को 4 ट्वीट किए और उससे पहले आखिरी ट्वीट 26 जुलाई का है – Met ‘Baahubali’ Prabhas today
PM @narendramodi condoles the passing away of former President Dr. APJ Abdul Kalam. https://t.co/9ZiyzeOWm5
— PMO India (@PMOIndia) July 27, 2015
Dr. Kalam enjoyed being with people; people & youngsters adored him. He loved students & spent his final moments among them.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2015
Dr. Kalam…my mind is filled with so many memories, so many interactions with him. Always marvelled at his intellect, learnt so much from him
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2015
India mourns the loss of a great scientist, a wonderful President & above all an inspiring individual. RIP Dr. APJ Abdul Kalam.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2015
Met 'Baahubali' Prabhas today. pic.twitter.com/Qs44yENsOL
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2015
Congratulations my friend Bibi @netanyahu! Recall our New York meeting last September warmly.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2015


