कई मरीजों की मौत के बाद सरकार के आश्वासन के बाद बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
कई मरीजों की मौत के बाद सरकार के आश्वासन के बाद बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
कई मरीजों की मौत के बाद सरकार के आश्वासन के बाद बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
नई दिल्ली, 10 अगस्त। बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर नीतीश सरकार का अमानवीय चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है जब कई मरीजों की मौत के बाद उसने आश्वासन देकर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त करवाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल से लगभग दर्जनभर मरीजों की मौत हो गई। राज्य सरकार द्वारा डॉक्टरों की मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद यह हड़ताल आज समाप्त हो गई।
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों ने बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के गुरुवार रात मांगे पूरी होने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की।
स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कहा,
"सरकार के आश्वासन के बाद सभी हड़ताली डॉक्टर काम पर लौट आए हैं।"
एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर मंगलवार को एक मरीज के परिवार के हमले के बाद हड़ताल पर चले गए थे। पीएमसीएच और डीएमसीएच के डॉक्टर भी गुरुवार सुबह समर्थन दिखाते हुए हड़ताल में शामिल हो गए।
वे ड्यूटी के दौरान जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और मरीजों के दुर्व्यवहार करने वालों परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
At least 9 patients die allegedly due to lack of medical attention at two top government-run hospitals in #Patna as junior #doctors stay off work in protest against an attack on some of them by relatives of a patient who died. #Biharhttps://t.co/tBbMVZ73FF via @NewIndianXpress
— Anand ST Das (@anandstdas_TNIE) August 9, 2018
Strike by junior #doctors at 3 top govt-run hospitals in #Bihar ends after health dept officials hold talks with medicos. @NewIndianXpress
— Anand ST Das (@anandstdas_TNIE) August 10, 2018


