कनाडाई विशेषज्ञ का दावा, भारत में ब्लॉकचेन में अगुआ बनने की क्षमता है
कनाडाई विशेषज्ञ का दावा, भारत में ब्लॉकचेन में अगुआ बनने की क्षमता है
कनाडाई विशेषज्ञ का दावा, भारत में ब्लॉकचेन में अगुआ बनने की क्षमता है
Canadian expert claims, India has the ability to become a leader in blockchain
तिरुवनंतपुरम, 8 दिसम्बर। कनाडा के विशेषज्ञ बॉब टैपस्कॉट ने कहा है कि भारत में ब्लॉकचेन क्रांति में अगुवा बनने की क्षमता है।
यहां केरल ब्लॉकचेन एकेडमी (केबीए) द्वारा आयोजित सम्मेलन 'ब्लॉकहैश लाइव 2018' में टैपस्कॉट ने शनिवार को कहा,
"जब मैं सिलिकॉन वैली में काम कर रहा था, भारत के लोगों द्वारा बनाए उत्पाद का प्रतिशत चौंकाने वाला था, जहां प्रतिभा और कौशल का निपुण पारिस्थितिकी तंत्र है।"
उन्होंने कहा,
"देश की प्रतिभा को देखते हुए, मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि भारत में ब्लॉकचेन क्रांति का अगुवा बनने की क्षमता है।"
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केरल के साथ ही पूरे देश के लिए ब्लॉकचेन में वैश्विक कारोबार के अवसर की पेशकश की गई।
टैपस्कॉट ने जोर देकर कहा,
"कनाडा इस क्षेत्र की इच्छुक है, जबकि स्विटरलैंड ने क्रिप्टो में बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन जरूरी नहीं है कि ब्लॉकचेन क्रांति में भी बढ़त हासिल कर ले। जहां तक ज्ञान, क्षमता और प्रौद्योगिकी की बात है, तो भारत अगुवा बनने की स्थिति में है।"
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


