कन्हैया की जीभ काटने पर इनाम देने वाले ने योगी से कहा मदरसों पर कार्रवाई करो
कन्हैया की जीभ काटने पर इनाम देने वाले ने योगी से कहा मदरसों पर कार्रवाई करो
नई दिल्ली। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने का एलान करने वाले हिंदुत्ववादी नेताभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बदायूं के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि जिन स्कूलों व मदरसों में राष्ट्रगान और वन्देमातरम नहीं गाया गया है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
कुलदीप वार्ष्णेय ने योगी को लिखे पत्र को वाट्सएप पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि इस पत्र का मेरे संगठन से कोई लेना - देना नहीं है, प्रदेश का निवासी एवम् आम जनता में सरकार की साख ना गिरे, इस लिए मैंने ये सवाल मुख्यमंत्री जी से पूछा है।
पत्र निम्नवत् है -
सेवा में, परमादरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश
विषय : आपके आदेश की अवहेलना करने वालो पर कार्रवाई के सम्बन्ध में।
मान्यवर,
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के स्कूल , कालेज , मदरसों में राष्ट्रगान और वन्देमातरम को अनिवार्य रूप से गाने का आदेश दिया गया था।
मुझे ये जानकारी हुई है कि तमाम मदरसों और मुस्लिम टीचर्स की तैनाती वाले सरकारी / प्राइवेट स्कूल में राष्ट्रगान और वन्देमातरम नही गाया गया।
अतः आपसे अपेक्षा है कि ऐसे शिक्षा संस्थानों की मान्यता रदद् कर सरकारी आदेश ना मानने के जुर्म में कड़ी कार्रवाई की जाए।ऐसा ना होने पर आम जनता का सरकार पर विश्वास उठ जाएगा और सरकारी आदेश की अवहेलना होती रहेगी।
आपसे जल्द ही कार्रवाई की अपेक्षा करता हूँ।
साभार
प्रतीक्षारत प्रार्थी
कुलदीप वार्ष्णेय
प्रांत महामंत्री : हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी , ब्रजप्रान्त
पूर्व ज़िलाध्यक्ष : भारतीय जनता पार्टी युवा मौर्चा बदायूं
पूर्व तहसील प्रमुख : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
आवास : वजीरगंज जनपद बदायूं , उत्तर प्रदेश


