कन्हैया की रिहाई की मांग को लेकर देश भर में आंदोलन जारी, रेल परिचालन बाधित
कन्हैया की रिहाई की मांग को लेकर देश भर में आंदोलन जारी, रेल परिचालन बाधित
कन्हैया की रिहाई की मांग को लेकर देश भर में आंदोलन जारी
बिहार में रेल परिचालन बाधित
नई दिल्ली, 19 फरवरी। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शनों का दौर जारी है।
प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु ने खबर दी है कि बिहार में ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) सहित करीब 10 छात्र संगठनों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल परिचालन बाधित किया। कन्हैया बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं, जिन्हें पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु ने खबर दी है रेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र संगठनों ने कन्हैया की रिहाई की मांग को लेकर दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया और रेलमार्ग जाम किया।
दरभंगा स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोककर उसके इंजन पर चढ़ गए और केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। छात्रों ने करीब 20 मिनट तक ट्रेन को दरभंगा स्टेशन पर रोके रखा।
छात्र संगठनों ने मधुबनी स्टेशन पर जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को आधे घंटे तक रोके रखा। वहीं रेल पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद छात्रों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। खगड़िया रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के छात्र संगठन ने रेल रोकी और प्रदर्शन किया। पटना में भी छात्र रेलवे पटरी पर उतरे और रेल परिचालन बाधित किया।
चेन्नई में भी केंद्र सरकार के शास्त्री भवन पर जोरदार प्रदर्शन जारी है।
हैदराबाद में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली में जेएनयू के बाहर छात3ों का प्रदर्शन जारी है।
AISA woman protester refuses to move from Central Govt office - Shastri Bhavan in Chennai, is forcefully evicted. pic.twitter.com/NLaUVENWJY
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016
AISA women protester refusing to move from Central Govt office - Shastri Bhavan in Chennai. pic.twitter.com/ZxwKWOrKEF
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016
Police detain CPI workers protesting in Hyderabad over #JNURow pic.twitter.com/zKwovjYgFP
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016
#JNURow: Students' protest condemning anti-national activities outside JNU in Delhi. pic.twitter.com/rjfCkdJPzo
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016


