कन्हैया के बयान में कुछ भी नहीं राष्ट्रविरोधी : शत्रुघ्न सिन्हा
कन्हैया के बयान में कुछ भी नहीं राष्ट्रविरोधी : शत्रुघ्न सिन्हा
पटना, 17 फरवरी। एक ओर जहां जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को सही बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी लाइन से हटकर इसे गलत करार दिया है।
बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया,
"जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और हमारे बिहार के लड़के कन्हैया कुमार के भाषण को मैंने सुना है। उसने कुछ भी राष्ट्रविरोधी या संविधान विरोधी नहीं कहा है।"
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा,
"मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जल्द रिहा कर दिया जाएगा। यह जितनी जल्दी होगा, उतना अच्छा होगा।"
भाजपा नेता ने कहा कि फिलहाल जेएनयू जिस संकट से गुजर रहा है उसकी वजह देश के राजनेताओं को ही पता होगी। उन्होंने लिखा,
"यह एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था है जिसका बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है।"
शत्रुघ्न ने कहा कि इस संस्था को और अधिक शर्मिदगी से बचाना चाहिए।
उन्होंने लिखा,
"हमें संस्थान की छवि को धक्का पहुंचाने वाले बयानों पर सजग रहना होगा। आखिर वे हमारे ही बच्चे और छात्र हैं।"
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी शत्रुघ्न पार्टी लाइन से हटकर बयान देने की वजह से सुर्खियों में रहे हैं।
Have heard transcript of speech of Kanhaiya, our Bihar boy president of JNUSU. He has said nothing anti national or against constitution.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 17, 2016
Hope wish and pray that he's release soon, sooner the better...
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 17, 2016
JNU is going through a crisis for reasons best known to politicians. It is an institution of international repute, enviable record &history.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 17, 2016
It is a seat of learning for some of India's brightest young minds & also some very respectable teachers. Save it from further embarrassment
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 17, 2016
If students, teachers or politicians make accusations, they need to be prepared to substantiate them with hard facts that they can stand by.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 17, 2016


