कमलनाथ ने पूरा किया एक और वादा, पुलिस कर्मचारियों को आज से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश का लाभ

Kamal Nath completed another promise police workers will get weekly off

नई दिल्ली, 03 जनवरी। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपना चुनाव पूर्व एक और महत्वपूर्ण वादा पूरा कर दिया। सूबे की राजधानी भोपाल के जिला पुलिस थानों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को आज से साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिलेगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पुलिसकर्मियों को एक दिन के अवकाश का जो वचन कांग्रेस ने दिया था, उसे प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुये कहा कि वे अपने परिवार को पूरा समय दें।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें