करोड़ों से कम नहीं खाते मोदी जी, 88000 करोड़ का नए घोटले का आरोप
करोड़ों से कम नहीं खाते मोदी जी, 88000 करोड़ का नए घोटले का आरोप
करोड़ों से कम नहीं खाते मोदी जी, 88000 करोड़ का नए घोटले का आरोप
नरेन्द्र मोदी जी की सरकार पसंदीदा पूंजीवादियों की सरकार है: जयराम रमेश
नई दिल्ली, 22 अगस्त। राफेल रक्षा सौदे को प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा घोटाला बताते हुए कांग्रेस ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह किसी से डरने वाली नहीं है और इसके लिए वह जेल भी जाने को तैयार है।
इस बीच पार्टी ने मोदी सरकार पर एक और घोटाला करने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में तीन उद्योगपतियों को 88 हज़ार करोड़ रुपये का लाभ पहुँचाने के लिए उच्चतम न्यायालय के फैसले का उल्लंघन करते हुए उसकी अवमानना की गयी है।
रफेल मोदी जी का स्मारकीय घोटाला है। हम जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते तथ्यों के आधार पर, सार्वजनिक तौर पर मौजूद तथ्यों पर, संसद में कही हुई बात को ही रख रहे हैं @shaktisinhgohil
— Congress Live (@INCIndiaLive) August 22, 2018
पार्टी के प्रवक्ता जयराम रमेश और शक्ति सिंह गोहित ने आज यहाँ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह खुलासा ऐसे समय में किया है जब जाने माने उद्योगपति अनिल अम्बानी ने राफेल सौदे में अपने ऊपर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उसे कानूनी नोटिस भी भेजा है।
नेता द्वय ने कहा कि रफेल मोदी जी का स्मारकीय घोटाला है। हम जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते तथ्यों के आधार पर, सार्वजनिक तौर पर मौजूद तथ्यों पर, संसद में कही हुई बात को ही रख रहे हैं।
LIVE: Press briefing by Shri Jairam Ramesh and Shri @shaktisinhgohil. https://t.co/Y9HLe56vzk
— Congress Live (@INCIndiaLive) August 22, 2018
रमेश और श्री गोहित ने कहा कि राफेल सौदे घोटाले के बारे में जो भी बातें कहीं हैं वो एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में सार्वजनिक रूप से मौजूद तथ्यों तथा संसद में इस मसले पर हुई चर्चा के आधार पर कही गयी है।
मोदी जी खुद डरे हैं और हमें डराने की कोशिश करेंगे
उन्होंने कहा “मोदी जी खुद भ्रष्टाचार से डरे हैं और हमें डराने की कोशिश करेंगे तथा इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें सन्देश दिया है कि डरो मत।”
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में अगर हमें जेल भी जाना पड़े तो हमें कोई फिक्र नहीं है @shaktisinhgohil
— Congress Live (@INCIndiaLive) August 22, 2018
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और अगर हमें जेल भी जाना पड़े तो कोई फ़िक्र नहीं हैं।


