कल मचाई गुंडई, आज दे रहे धरना !
कल मचाई गुंडई, आज दे रहे धरना !
लखनऊ। कल (सोमवार) को विधानसभा के सामने प्रदर्शन के नाम पर सड़क पर गुंडई मचाने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ धरना दे रही है।
कल भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश की अखिलेश सरकार के खिलाफ विधानसभा पर प्रदर्शन किया था। भाजपा कार्यकर्ता लाठियों से लैस थे। बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सड़कों पर गुंडई के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
अब भाजपा पुलिस लाठीचार्ज के विरुद्ध धरना दे रही है।
Lucknow: BJP Protest against Lathi Charge by Police yesterday pic.twitter.com/KW5O3eoW1o
— ANI (@ANI_news) July 1, 2014
Next Story


