कश्मीर-अब एम्बुलेंस ड्राइवर पर पैलेट्स का हमला.....
कश्मीर-अब एम्बुलेंस ड्राइवर पर पैलेट्स का हमला.....
कश्मीर-अब एम्बुलेंस ड्राइवर पर पैलेट्स का हमला
नई दिल्ली। कश्मीर में आम अवाम पर सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन्स का इस्तेमाल करने के देशव्यापी विरोध के बीच अब खबर आई है कि एक एम्बुलेंस ड्राइवर इन पैलेट्स का शिकार हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित समाचारपत्र "सच न्यूज़ जम्मू-कश्मीर" के फेसबुक पेज पर अपडेट एक स्टेटस के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की एक एम्बुलेंस का ड्राइवर, जिसकी पहचान ग़ुलाम मोहम्मद सोफी के रूप में हुई है, पर सीआरपीएफ जवानों ने पैलेट्स से हमला किया।
यह हमला बीती रात श्रीनगर के सफाक दल क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब ग़ुलाम मोहम्मद सोफी गंदरबल ज़िले के कंगन क्षेत्र से मरीज़ों को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जा रहा था।
"सच न्यूज़ जम्मू-कश्मीर" के मुताबिक ग़ुलाम मोहम्मद सोफी को पहले श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती किया गया, बाद में उसे विशेष चिकित्सा के लिए एसकेआईएमएस सौरा में रेफर कर दिया गया।
"सच न्यूज़ जम्मू-कश्मीर" के मुताबिक एक सरकारी प्रवक्ता ने अखबार को बताया कि सीआरपीएफ क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने का प्रयास कर रही थी, उस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट्स दागी गईं, उसी दौरान एम्बुलेंस का चालक भी चपेट में आ गया।


