कश्मीर के अवाम ने अमरनाथ मन्दिर को हमेशा अपनी साझी विरासत के रूप में देखा- माकपा
कश्मीर के अवाम ने अमरनाथ मन्दिर को हमेशा अपनी साझी विरासत के रूप में देखा- माकपा
अमरनाथ हमले की भर्त्सना
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)- माकपा के पोलिट ब्यूरो ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए कायराना हमले की भर्त्सना करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना तथा घायलों के प्रति सहानुभति व्यक्त की है।
तीर्थयात्रा से लौटते समय हुए इस आतंकी हमले में 7 लोग, जिनमे अधिकाँश महिलायें थी, मारे गए जबकि 19 घायल हुए।
माकपा ने याद दिलाया है कि कश्मीर के अवाम ने अमरनाथ मन्दिर को हमेशा अपनी साझी विरासत के रूप में देखा है। तीर्थयात्रियों पर हमला आतंकियों की कतारों में बढ़ती धार्मिक कट्टरता का परिचायक है।
माकपा ने आगाह किया है कि हमले का एक मकसद साम्प्रदायिक विभाजन की खाई को चौड़ा करने का है। यह जरूरी है कि इस मंशा को पूरा न होने दिया जाये। यह तभी मुमकिन है जब जम्मू कश्मीर और पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम रखा जाये।


