कश्मीर पर स्टेटस अपडेट करने पर फिल्म निर्माता संजय काक का फेसबुक एकाउन्ट डिएक्टिवेट
नई दिल्ली। कश्मीर पर स्टेटस अपडेट करने पर फेसबुक ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता संजय काक का एकाउन्ट डिएक्टिवेट कर दिया है।
यह जानकारी भाकपा माले नेत्री कविता कृष्णन ने अपनी एक फेसबुक पोस्टमें दी है।
कविता कृष्णन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संजय काक कश्मीर को लेकर फेसबुक पर काफी मुखर थे, और उनकी कश्मीर पर फिल्म "जश्न-ए-आज़ादी" एक जरूरी देखने लायक फिल्म है।

कश्मीर पर पोस्ट्स को ब्लॉक करने एवं कश्मीर में सरकारी दमन के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले लोगों के एकाउन्ट डिएक्टिवेट करने के फेसबुक पर आरोप पहले भी लगते रहे हैं। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डेली पाकिस्तान ने भी इस ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हस्तक्षेप ने भी इस संबंध में पहले खबर दी थी कि किस तरह प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता व अधिवक्ता अरविन्दो घोष ने भी आरोप लगाया था कि फेसबुक ने उनकी पोस्ट ” I MOURN FOR BURHAN WANI ” बिना उन्हें सूचना दिए हर जगह से डिलीट कर दी थी।
फेसबुक पर एक अन्य यूज़र ने लिखा-
"Suspended/Blocked/Censored by Facebook, Inc
for their political opinion on Kashmir:
Tarun Bhartiya
Mohamad Junaid
Ather Zia
Arif Parrey
Sanjay Kak
Parvaiz Bukhari
Satya Deep
Huma Dar
Dibyesh Anand
AND MANY OTHERS...
KASHMIR SOLIDARITY NETWORK - The resource group on Kashmir run by Kashmiri activists and academics since 2010 has been removed!
Free speech proponents are silently watching!
JE SUIS KASHMIR, anyone?
Political opinions brazenly gagged under Zuckerberg-Modi India Security State"