कश्मीर- मोदी से मिला विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल, पैलेट बंदूकों पर ‘तत्काल’ प्रतिबंध लगाने की मांग
कश्मीर- मोदी से मिला विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल, पैलेट बंदूकों पर ‘तत्काल’ प्रतिबंध लगाने की मांग
कश्मीर- मोदी से मिला विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल, पैलेट बंदूकों पर ‘तत्काल’ प्रतिबंध लगाने की भी मांग
नई दिल्ली, 22 अगस्त। जम्मू-कश्मीर में हालात अभी भी चिंता जनक हैं।
घाटी के हालात से निपटने के लिए अब सभी दल साथ आ रहे हैं। सभी चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य बने और घाटी में जनजीवन फिर पटरी पर लौट सके।
कश्मीर में जारी तनाव के बीच आज राज्य के विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर की स्थिति पर गहरी चिंता और गंभीर पीड़ा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तनाव के समय जिन लोगों ने जान गंवाई है, वो हमारे देश का हिस्सा हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सविंधान के दायरे में रहकर स्थायी समाधान निकालना होगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को घाटी के हालात की जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होंने उनसे अपील की कि वे घाटी में फैली अशांति से निपटने के लिए राजनीतिक रुख अपनाएं।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन सौंपकर राज्य में पैलेट बंदूकों पर ‘तत्काल’ प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।
आपको बता दें कि घाटी में पिछले 45 दिन से कर्फ्यू लगा है। वहां के मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य के सभी विपक्षी दल, दलगत सीमाओं से परे जाकर एकजुट हुए हैं और उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह राज्य में सभी पक्षों के साथ राजनीतिक वार्ता की शुरुआत करें।
प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले पिछले हफ्ते राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।
प्रतिनिधिमंडल में उमर अब्दुल्ला के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी.ए. मीर और माकपा के विधायक एम वाई तरीगामी भी शामिल थे।
देखते रहिए सब्सक्राइब करिए डीबी लाइव


