कश्मीरियों के साथ भी देश के अभिन्न अंग की तरह व्यवहार हो : आज़ाद
कश्मीरियों के साथ भी देश के अभिन्न अंग की तरह व्यवहार हो : आज़ाद
नयी दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने, वहां सर्वदलीय दल को भेजने तथा वहां अमन और शांति के लिए संसद की ओर से अपील किये जाने की मांग करते हुये कहा है कि कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है तो वहां के लोगों के साथ भी अभिन्न अंग की तरह व्यवहार करना ही होगा।
आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कश्मीर घाटी में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की शुरूआत करते हुये श्री आज़ाद ने कहा कि कश्मीर को सिर्फ खूबसूरती के लिए प्यार नहीं किया जा सकता है बल्कि कश्मीर में रहने वालों को भी प्यार करना होगा। वहां का पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास है, लेकिन पिछले 32-33 दिनों से वहां के जो हालात हैं, वह चिंताजनक हैं। हजारों लोग घायल हुये और इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी घायल हुये हैं।
श्री आज़ाद ने कहा कि एक महीने के संसद सत्र के दौरान अब तक चौथी बार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास सदन में आकर कश्मीर मुद्दे पर बोलने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदन में होना चाहिए था लेकिन वह नहीं आये हैं।
मध्य प्रदेश में कल आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीरियों से की गयी अपील पर कड़ी आपत्ति व्यक्त हुये गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मध्य प्रदेश कब देश की राजधानी और संसद बन गया है। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश से कश्मीर को संबोधित करते हैं और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के कहने पर बयान देने की बात करते हैं।
आज़ाद ने सवाल किया यदि मुख्यमंत्री नहीं कहतीं तो प्रधानमंत्री अब भी नहीं बोलते क्या?
उन्होंने कश्मीर की समस्या के समाधान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कड़ी ओलाचना करते हुये कहा कि वह वोट के लिए बयान देती है और समस्या का समाधान करने के बजाय ऐसी स्थिति उत्पन्न कर देती है जिससे यह मामला और जटिल हो जाता है।
J&K has a curfew, many people have been injured. Civilians have faced losses. And as Parl is on, we all need to share their pain: GN Azad
— ANI (@ANI_news) August 10, 2016
There should be an All Party Delegation & a meeting that needs to be sent to J&K, should be announced during the Parl: GN Azad in RS
— ANI (@ANI_news) August 10, 2016
There needs to be integration btwn Centre & State Govt. That is not seen, else what PM said wouldnt have come from MP but Parl: GN Azad
— ANI (@ANI_news) August 10, 2016
You call J&K an integral part of India, but there needs to be integration of heart? Between people of India & J&K?: GN Azad in RS
— ANI (@ANI_news) August 10, 2016
There is a difference between communalism and separatism: Ghulam Nabi Azad, Cong in Rajya Sabha pic.twitter.com/pn69HhHyay
— ANI (@ANI_news) August 10, 2016
Everyone in Kashmir is a victim of militancy. Many of us have lost their near and dear ones due to this militancy in Kashmir: GN Azad in RS
— ANI (@ANI_news) August 10, 2016
Militant militant hota hai, chahey woh Kashmir ka ho ya Punjab ka: GN Azad in RS
— ANI (@ANI_news) August 10, 2016
इनपुट्स - देशबन्धु


