नई दिल्ली 17 अप्रैल। कांग्रेस ने देश के कई राज्यों के एटीएम में पैसे न होने सम्बन्धी रिपोर्टों पर चिंता जताते हुए आज आरोप लगाया कि देश का पैसा भाजपा मुख्यालयों, उसके नेताओं और उनके पुत्रों के खातों में चले गए हैं, इसलिए आज बैंकों में पैसा नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि चिंताजनक खबर सामने आई हैं कि देश के बैंकों में पैसा ही नहीं। बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड जैसे राज्यों से खबर आ रही हैं कि जनता नोटबंदी के दो साल के फैसले के बाद आज फिर कतार में लगी है। भाजपा ने आम जनता को तो कतार में लगा दिया और अपने ‘गबनबाज दोस्तों’ को ताज पहनाकर इस देश से फरार करवा दिया। उसे आज जवाब देना पड़ेगा कि पैसा कहाँ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह उसके साथी देश का पैसा खा गये।

ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें