कांग्रेस को ‘‘नया जोश और पुराना होश’’ से मिलेगी मजबूती- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस को ‘‘नया जोश और पुराना होश’’ से मिलेगी मजबूती- दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त खाई कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नया सुझाव देते हुए कहा है कि कांग्रेस को ‘‘नया जोश और पुराना होश’’ मिले तभी संगठन को मजबूती मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘किसी भी संगठन के लिए, चाहे वह राजनीतिक हो या कॉरपोरेट, उत्तराधिकार प्रबंधन के कुछ तौर-तरीके होते हैं और नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं को पार्टी में हमेशा जगह दी जाती है और इस प्रक्रिया में वरिष्ठ नेता धीरे-धीरे बाहर जाते हैं पर यह हमेशा एक मिलीजुली टीम होती है।
-0-0-0-0-0-0-0-0-
नया जोश और पुराना होश , Digvijay gives mantra, Digvijay Singh, Digvijay gives mantra to save Congress New blood and Old Senses, दिग्विजय सिंह


