डॉ. सुनीलम ने सिंह के समर्थन में प्रचार किया
नई दिल्ली। समाजवादी किसान नेता और पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने कहा है कि कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी की नीतियों में अंतर नहीं है। ये पूंजीवाद और पूंजीपतियों का समर्थन करने वाली पार्टियां हैं।
डॉ. सुनीलम पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) से चुनाव लड़ रहे डॉ. प्रेम सिंह के समर्थन में प्रचार के दौरान अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। सोशलिस्‍ट पार्टी ने 7 अप्रैल को डॉ प्रेम सिंह के समर्थन में गांधी नगर, मधु विहार साइ चौक और मंडावली में नुक्‍कड सभाओं का आयोजन किया। डॉ. सुनीलम इन तीनों सभाओं में मौजूद रहे।
श्री सुनीलम ने कहा कि मंहगाई, भ्रष्‍टाचार, और बड़े पैमाने पर व्‍याप्‍त बेरोजगारी कारपोरेट पूंजीवाद की देन हैं। सोशलिस्‍ट पार्टी 1934 में देश की आजादी हासिल करने और आजदी के बाद समाजवादी व्‍यवस्‍था कायम के लक्ष्‍य को लेकर आचाय्र नरेंद्रदेव, जेपी, लोहिया, युसुफ मेहरअली, अच्‍युत पटवर्धन जैसे नेताओं ने बनाई थी। सोशलिस्‍ट पार्टी के उम्‍मीदवार डॉ प्रेम सिंह उस विरासत को लेकर चुनाव मैदान में हैं। सभी मेहनतकशों, खुदरा व्‍यापारियों, नौजवानों, छात्रों को उन्‍हें अपना कीमती वोट देकर सफल बनाना चाहिएा
नुक्‍कड सभाओं में डॉ. प्रेम सिंह के साथ दिल्‍ली प्रदेश की अध्‍यक्ष रेणु गंभीर, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. हंसराज, डॉ कैलाश, डॉ अश्विनी कुमार और प्रो. कान्हाराम मीणा मौजूद रहे ।
नुक्‍कड सभाओं में लोगों के बीच सोशलिस्ट पार्टी के पर्चे बांटे गए, और नवउदारवाद के मुक़ाबले सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए समर्थन मांगा गया। प्रचार अभियान में डॉ प्रेम सिंह ने रेहडी पटरी वालों, रिक्‍शा व थ्री व्‍हीलर चलाने वालों, दुकानदारों और खुदरा व्‍यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्‍होंने कहा कि जिन तीन उममीदवारों में मुकाबला बताया जा रहा हे वे एक ही टीम का हिस्‍सा हैं। उनमें मुकाबला इस बात को लेकर है कि कौन बड़े बिजनेस घरानों का काम ज्‍यादा मुस्‍तैदी से करेगा। सोशलिस्‍ट पार्टी मेहनतकशों का काम निष्‍ठा से करने के लिए वोट मांगती हैा पार्टी पूंजीपरस्‍तों के खिलाफ इस बार सही उम्मीदवार चुनने के लिए बैट्री टॉर्च चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील करती हैा
चुनाव में डॉ प्रेम सिंह को जनता दल यूनाइटेड और सीपीआई ने समर्थन दिया है।