नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है खेती पर कुल बुरा कर्जा 1 लाख 20 हजार करोड़ रूपये है, जो बैंको के NPA यानि कारपोरेट और धन्नासेठों की डूबन्त खाते में डली रकम का मात्र 17-18 प्रतिशत ही है।

कामरेड येचुरी ने इस संबंध में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सिलसिलेवार कई ट्वीट किए।

उन्होंने कहा कि किसानों के छोटी मात्रा में कर्ज माफी को लेकर इतना हो हल्ला क्यों है लेकिन जनता के धन से बड़े कॉरपोरेट्स को कर्जमाफी पर कोई शोर नहीं ?