नई दिल्ली। सीबीआई ने ओडिशा स्थित एक चिटफंड कंपनी अर्थ तत्व के निदेशक को करोड़ों रूपए के फर्जी निवेश घोटाले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
निदेशक पिछले एक माह से जांच एजेंसी को गच्चा दे रहा थ। संबित खुंटिया नामक इस निदेशक के घर जब सीबीआई अधिकारी पहुंचे तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं। लेकिन जांच एजेंसी के पास उसके घर में ही छिपे होने की पुख्ता जानकारी थी। तलाशी के दौरान खुंटिया घर के पिछवाड़े बने एक कुएं में छिपा नजर आया। उन्होंने वहां से निकालकर गिरफ्तार कर लिया गया।