नई दिल्ली। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्टस (IFWJ) ने कामरेड के विक्रम राव को निर्विरोध अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया है।
का॰ के विक्रम राव पूर्व में टाइम्स ऑफ इंडिया, मुम्बई में कार्यरत थे। सत्र का कार्यकाल 2016-18 तक का है।
आई॰ एफ॰ डब्ल्यू॰ जे॰ के कैंद्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ॰ देबाशीष बोस (बिहार) और सहायक निर्वाचन आधिकारी डॉ॰ उपेन्द्र पाधी (ओडिशा), ने नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात् यह घोषणा की कि आई॰ एफ॰ डब्ल्यू॰ जे॰ के 25 इकाईयों में से 18 राज्य इकाईयों ने का॰ के॰ विक्रम राव के पक्ष में प्रस्तावना एवं अनुमोदन किया था, जिसमें से मुख्य रूप से जम्मू एण्ड कश्मीर, मणिपुर, तमिलनाडू हैं।
डॉ॰ बोस ने बताया कि राष्ट्रीय पार्षदों के चुनाव के प्रकिया शुरू हो गई है। यह अक्टूबर तक संपन्न हो जायेगी।
यह नव निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद इस वर्ष के अंत में बैंगलोर के अधिवेशन में राष्ट्रीय पार्षदों का निर्वाचन करेगी।