कन्हैया कुमार के मामले पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करेगा विपक्ष
नई दिल्ली। जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार का मुद्दा केंद्र सरकार की गले की फांस बनता जा रहा है। जहां इस मुद्दे पर संसद से सड़क तक समूचा विपक्ष एकजुट होता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार अपने बुने जाल में फंसती जा रही है।

अब जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मामले को लेकर वाम दलों ने आगामी 23 से 25 फरवरी तक देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।

दूसरी तरफ वाम दलों, राष्ठ्रीय जनता दल, जद(यू) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आज राष्ट्रपति से मुलाकात कर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पहले ही राष्ट्रपति से भेंट कर चुका है।

Today leaders of Left parties,RJD,JDU and NCP will meet President Mukherjee and ask him to intervene in the matter-Sitaram Yechury #JNU
— ANI (@ANI_news) February 19, 2016

Left parties call for All India protest from February 23 to February 25 against Central Govt over #JNURow

— ANI (@ANI_news) February 19, 2016