केजरीवाल की मांग, बठिंडा विस्फोट के लिए सुखबीर बादल को गिरफ्तार करें
केजरीवाल की मांग, बठिंडा विस्फोट के लिए सुखबीर बादल को गिरफ्तार करें
नई दिल्ली, 1 फरवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बठिंडा के पास हुए विस्फोट में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
केजरीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा,
"शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुखबीर बादल को फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कल (मंगलवार) हुए विस्फोट में उनकी भूमिका की जांच की जानी चाहिए। वह और अधिक हिंसा का कारण बन सकते हैं।"
खबरोंके मुतचाबिक मौर मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी की रैली के पास एक कार में शक्तिशाली विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे केजरीवाल के मुताबिक,
"सुखबीर बादल एक बहुत बड़ा अपराधी हैं, जो पंजाब और इसकी शांति को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को उन्हें हरहाल में गिरफ्तार करना चाहिए।"
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार फरवरी को होगा।
केजरीवाल ने विस्फोट के फौरन बाद चुनाव आयोग से यही अपील अन्य दलों के बारे में भी की और कहा,
"भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस कुछ भी करने में सक्षम हैं।"
उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट किया,
"पुलिस को जरूर कार्रवाई करनी चहिए, अपराधियों को दबोचना चाहिए। चुनाव होने के महज तीन दिन पहले विस्फोट..? चुनाव आयोग को जरूर शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना चाहिए।"
पंजाब मे अमन-चैन और शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सुखबीर बादल को गिरफ़्तार करो : .@SanjayAzadSln pic.twitter.com/77Qry5ynX6
— Sanjay Singh Office (@AzadOffice) February 1, 2017
To ensure peaceful elections, sukhbir badal shud be immediately arrested. His role in yesterday's blast b probed. He'll cause more violence
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2017
Sukhbir Badal is hardened criminal who will go to any extent to ruin Punjab n its peace. EC MUST arrest him to ensure peaceful elections
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2017
मौड़ में सिलेण्डर फटने के हादसे से मारे गए लोगों के बारे में सुनकर बेहद दुःख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को शक्ति दे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 31, 2017


