जिस की राजनीति झूठ और झूठे वादों पर टिकी है वह भ्रष्टाचार से कैसे लड़ सकता है-माकन
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और दिल्ली में कांग्रेस का नया चेहरा अजय माकन ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि केजरीवाल अपने झूठे वादों से लोगों को गुमराह करते हैं।

शनिवार को हुई एक प्रेस कान्फ्रेंस में माकन ने कहा, "केजरीवाल ख़ुद अपने उन वादों से मुकर गए थे जिनमें उन्होंने कहा था कि वे जीतने के बाद साधारण तरीक़े से रहेंगे और लाल बत्ती वाली गाड़ी, सुरक्षाकर्मी और बड़ा सरकारी बंगला नहीं लेंगे।"

माकन ने केजरीवाल के शपथ पत्र का ज़िक्र करते हुए कहा कि हालांकि केजरीवाल ने उसके बाद न केवल लाल बत्ती वाली कार और सुरक्षाकर्मियों का उपयोग किया बल्कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने आठ कमरे वाला सरकारी मकान भी लिया। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पहले कहा था कि वह कुछ भी करने से पहले लोगों से राय लेंगे, लेकिन क्या उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने से पहले लोगों से पूछा था?

लोगों से आग्रह करते हुए माकन ने कहा कि लोग ऐसे इंसान का कैसे भरोसा कर सकते हैं जो अपने वादों से मुकरने में बिल्कुल भी समय नहीं लेता।

अजय माकन ने कहा, "जिस व्यक्त की राजनीति झूठ और झूठे वादों पर टिकी है वह भ्रष्टाचार से कैसे लड़ सकता है।"

केजरीवाल पर माकन का वार | झूठे वादों | गुमराह करते हैं केजरीवाल | अजय माकन | Politics | India | New Delhi | ajay maken | press conference | Arvind Kejriwal | against | Affidavit |