नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के एक नेता ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की योजना बना रखी है और 24 अगस्त को दिल्ली के किराड़ी में होने वाली रैली में केजरीवाल पर हमला हो सकता है।
आप ने ऐसा दावा एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर किया है। इस ऑपरेशन में भाजपा विधायक अनिल झा के करीबी को यह कहते हुए दिखाया है कि अरविंद केजरीवाल पर हमले की योजना बनाई जा रही है। इस स्टिंग को आधार बनाते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस से मामले की जांच की माँग की है।
आप नेता आशुतोष शनिवार को दिल्ली पुलिस के अफसर दीपक मिश्रा से मिले और स्टिंग का विडियो उन्हें सौंपा। आशुतोष ने माँग की कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
आशुतोष ने कहा कि इससे साबित होता है कि अरविंद पर अब से पहले हुए हमले भी योजना बनाकर किए गए थे।
केजरीवाल पर पहले भी हुए हैं हमलेअरविंद केजरीवाल पर लोकसभा चुनाव के दौरान कई बार हमला हुआ था। एक रैली में ऑटो ड्राइवर ने उन्हें थप्पड़ मारे थे। गुजरात में भी उनके काफिले पर पथराव हुआ था।

News 24: अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश का पर्दाफाश। 24अगस्त को किराङी जनसभा में हमले की तैयारी कर रही थी बीजेपी विधायक अनिल झा की टीम।

— Manish Sisodia (@msisodia) August 22, 2014
Raw footage on Kejriwal attack Clip showing Lokesh, associate of Anil Jha (BJP MLA) claiming he knew of attack https://t.co/pUEEGhWkaP

— Aam Aadmi Party (@AamAadmiParty) August 23, 2014
Modi's narrow mind of violence, treacheries have won his post but that's it! He along with RSS staring at defeat! #BJPPlannAttackonAK

— K K Singh (@kk0000000000) August 23, 2014