नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मुखिया अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेत्री नूपुर शर्मा को मैदान में उतारेगी।

भाजपा की 62 उम्मीदवारों की जारी सूची में नई दिल्ली सीट पर भाजपा ने नूपुर शर्मा को चुनाव लड़ाए जाने का ऐलान किया है। इस सीट का दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने तीन बार प्रतिनिधित्व किया है।

कल ही कांग्रेसमुक्त भारत बनाने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं कृष्णा तीरथ भी पार्टी विद् डिफरेंस चाल, चरित्र चेहरे वाली भाजपा का टिकट झटकने में कामयाब रहीं। तीरथ पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Hindi News | Politics, India | New Delhi | Nupur sharma | against Arvind Kejriwal | New delhi seat