केरल में 100 साल में सबसे भीषण बाढ़, मरने वालों की संख्या 324 तक पहुंची
केरल में 100 साल में सबसे भीषण बाढ़, मरने वालों की संख्या 324 तक पहुंची
केरल में 100 साल में सबसे भीषण बाढ़, मरने वालों की संख्या 324 तक पहुंची
नई दिल्ली, 17 अगस्त। केरल में एक शताब्दी की भीषणतम बाढ़ आई हुई है। केरल में बाढ़ के कहर से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब सवा दो लाख लोग राहत शिविरों में हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 1500 राहत शिविर बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री पी विजयन के कार्यालय ने देशवासियों से मदद की अपील की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि
“केरल को 100 वर्षों में सबसे खराब बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। 80 बांध खोले गए, 324 लोग मारे गए और 223139 लोग 1500 से ज्यादा राहत शिविरों में हैं। आपकी मदद प्रभावित लोगों के जीवन का पुनर्निर्माण कर सकती है।“
Kerala is facing its worst flood in 100 years. 80 dams opened, 324 lives lost and 223139 people are in about 1500+ relief camps. Your help can rebuild the lives of the affected. Donate to https://t.co/FjYFEdOsyl #StandWithKerala.
— CMO Kerala (@CMOKerala) August 17, 2018


