कैनन ने लांच किया अपना पहला मिररलेस कैमरा
कैनन ने लांच किया अपना पहला मिररलेस कैमरा
कैनन ने लांच किया अपना पहला मिररलेस कैमरा
नई दिल्ली, 21 सितम्बर। पेशेवर श्रेणी की अग्रणी कैमरा निर्माता जापानी कम्पनी कैनन ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपना पहला फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा 'ईओएस आर' लांच किया।
कैनन ईओएसआर कैमरा की कीमत
Canon EOSR Camera Price
कंपनी ने बताया कि 30.3 मेगापिक्सल के ईओएसआर कैमरा की कीमत 1,89,950 रुपये है तथा ईओएस आर किट (आरएफ24-105 एमएम एफ4/एल आईएस यूएसएम लेंस) के साथ इसकी कीमत 2,78,945 रुपये है। इस कैमरे की बिक्री अक्टूबर के मध्य से शुरू होगी।
#RiseAbove the limitations with the new #CanonEOSR, our first Full – Frame Mirrorless camera. Get amazing picture quality with a 30.3 MP FF sensor + DIGIC 8 processor
— CANON India (@Canon_India) September 21, 2018
कैनन ईओएसआर कैमरा के फीचर्स
Canon EOSR Camera FEATURES
कैनन इंक के आईसीबी प्रोडक्ट्स समूह के समूह कार्यकारी योशियुकी मिजोगुची ने कहा,
"इमेजिंग स्पेस में वैश्विक दिग्गज होने के नाते कैनन ने हमेशा नवाचार पर जोर दिया है और फोटोग्राफी की कला कीी पूरक प्रौद्योगिकी का निर्माण किया है। पिछले 30 सालों से, प्रसिद्ध ईओएस सिस्टम ने फोटोग्राफरों और फिल्मकारों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली तस्वारों का बेंचमार्क तय किया है।"
कैमरा उद्योग 11 अरब डॉलर का है, जिसमें डिजिटल/कॉम्पैक्ट कैमरों की बिक्री घट रही है, ऐसे में मिररलेस कैमरा इसके ग्रोथ इंजन की तरह काम करेगा। वर्तमान में सोनी और निकोन मिररलेस कैमरा खंड के प्रमुख खिलाड़ी हैं।
Shot on #CanonEOSR. #RiseAbove pic.twitter.com/JNIkG8YnJi
— CANON India (@Canon_India) September 21, 2018
कैनन ने कैमरे के साथ ही चार नए आरएफ लेंसों, दो सुपर टेलीफोटो ईएफ लेंसों और एक प्राइम ईए-एम लेंस पर से भी परदा हटाया है। नए ईओएस आर के साथ चार तरह के आरएफ माउंट सिस्टम एडैप्टर को लांच किया है।
अभी भारत में डीएसएलआर सेगमेंट में कैनन का बोलबाला है और अब फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा के लांच के साथ कम्पनी इस सेगमेंट में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने को लेकर आश्वस्त है।
Presenting the all-new Canon EOS R, our first full-frame mirrorless camera. Make your image quality #RiseAbove with the latest technology. pic.twitter.com/rE0I6qbRJm
— CANON India (@Canon_India) September 21, 2018
मिजोगुची ने कहा, "कैनन के इमेजिंग बिजनेस के विकास में भारत का अहम किरदार रहा है। मैं यहां नए ईओएस आर सिस्टम के लांच के अवसर पर अतिउत्साहित हूं। मेरा मानना है कि ईओएस आर सिस्टम इमेजिंग का भविष्य है।"
कैनन ने कहा है कि इसने अब तक 9 करोड़ ईओएस कैमरे और 13 करोड़ ईएफ लेंस बेचे हैं।
#RiseAbove the hassles. The all-new #CanonEOSR is easy-to-use, with its auto-transfer feature, that automatically moves your photos to your PC and other connected devices.
— CANON India (@Canon_India) September 21, 2018


