कोरिया ने इस्राईल को शांति के लिए कैंसर बताने के बाद अब बताया बदमाशों के टोले, परमाणु युद्ध की चेतावनी
कोरिया ने इस्राईल को शांति के लिए कैंसर बताने के बाद अब बताया बदमाशों के टोले, परमाणु युद्ध की चेतावनी
उत्तर कोरिया ने इस्राईली अधिकारियों को बदमाशों का टोला बताते हुए सीरिया समेत क्षेत्रीय देशों को परमाणु हमले की धमकी देने के लिए तेल-अवीव को कड़ी चेतावनी दी है।
पारसडुडे ने एडब्लयूडी न्यूज़ वेबसाइट के हवाले से खबर दी है कि, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इस्राईली प्रधान मंत्री की निंदा करते हुए कहा है कि इस्राईल न केवल फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों का हनन करने और उनकी अंधाधुंध हत्याओं के लिए अपनी सैन्य शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है, बल्कि यह बदमाशों का एक टोला है जो क्षेत्रीय देशों में आतंकवादी हमले कराता है और उन्हें परमाणु हमलों की धमकी देता है।
बता दें कि यह पहला मौक़ा नहीं है कि जब उत्तर कोरिया ने इस्राईल और नेतनयाहू की निंदा की हो।
पिछले साल जापान की यात्रा के दौरान नेतनयाहू द्वारा प्योंगयांग की आलोचना के बाद उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके इस्राईल को मध्यपूर्व में शांति के लिए कैंसर बताया था।
उत्तर कोरिया का कहना है कि इस्राईल अवैध बस्तियों के निर्माण और मध्यपूर्व में हिंसा फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आलोचना से बचने के लिए लोगों का ध्यान भटकाने की साज़िश करता है।
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस्राईल ने अगर सीरिया समेत दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप जारी रखा तो उसे प्योंगयांग की ओर से पवित्र परमाणु युद्ध का सामना करना पड़ेगा।


