क्या मोदी सरकार 'भ्रष्टाचार मुक्त' और 'जवाबदेह' है?
क्या मोदी सरकार 'भ्रष्टाचार मुक्त' और 'जवाबदेह' है?
नई दिल्ली। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी)- माकपा ने सवाल किया है कि क्या मोदी सरकार 'भ्रष्टाचार मुक्त' और 'जवाबदेह' है?
माकपा पोलित ब्यूरो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा आईपीएल विवाद से जुड़े आपराधिक आरोपी ललित मोदी की मदद करने की निंदा करते हुए एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि आईपीएल विवाद से जुड़े गंभीर आपराधिक आरोप के साथ एक व्यक्ति की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में विदेश मंत्रालय, मंत्री द्वारा हस्तक्षेप, पूरी तरह से अस्वीकार्य है ।
वक्तव्य के अनुसार भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर किए गए अभियानों की पृष्ठभूमि मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार 'भ्रष्टाचार मुक्त' और 'जवाबदेह' है लेकिन जिस तरह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा आईपीएल विवाद से जुड़े आपराधिक आरोपी ललित मोदी की मदद की गई, उससे यह सवाल उठता है कि क्या मोदी सरकार 'भ्रष्टाचार मुक्त ' और 'जवाबदेह' है ? इस मामले में प्रधानमंत्री को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए, इस मामले कि जाँच होनी चाहिए।


