क्या सुब्रमण्यम स्वामी के मोदी से बिगड़ गए हैं रिश्ते, मोदी के दोस्त अडानी को बताया एनपीए का सबसे बड़ा बकाएदार
क्या सुब्रमण्यम स्वामी के मोदी से बिगड़ गए हैं रिश्ते, मोदी के दोस्त अडानी को बताया एनपीए का सबसे बड़ा बकाएदार
सुब्रमण्यम स्वामी का मोदी के दोस्त अडानी पर जोरदार वार, बताया NPA का सबसे बड़ा बकाएदार
एनपीए के सबसे बड़े बकाएदार अडानी : सुब्रमण्यम स्वामी
नई दिल्ली, 6 मार्च। क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिश्ते बिगड़ गए हैं ? दरअसल यह सवाल तब पैदा हुआ जब स्वामी ने पीएम मोदी के मित्र उद्योगपति गौतम अडानी को सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा नॉन परफॉर्मिग एसेट (एनपीए) बकाएदार बताते हुए उन पर करारा प्रहार किया।
स्वामी ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अडानी की जबावदेही तय होनी चाहिए, अन्यथा वह (स्वामी) ऋण वसूली के लिए उनके खिलाफ अदालत में एक जनहित याचिका दायर करेंगे।
स्वामी ने ट्वीट किया,
"सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे बड़े एनपीए बकाएदार गौतम अडानी हैं। समय आ गया है कि इसके लिए उनकी जिम्मेदारी तय की जाए, अन्यथा जनहित याचिका दायर की जाएगी।"
अडानी की कंपनियों पर हजारों करोड़ रुपयों का बैंक कर्ज होने का आरोप है। इनमें विद्युत संयंत्र एवं वितरण, रीयल एस्टेट और अन्य वस्तुएं शामिल हैं।
The biggest NPA trapeze artiste in PSUs is Gautam Adani. It is time he is made accountable or a PIL is inevitable
— Subramanian Swamy (@Swamy39) March 6, 2018
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2017 तक 'अडानी पॉवर' पर कुल 47,609.43 करोड़, 'अडानी ट्रांसमिशन' पर 8,356.07 करोड़, 'अडानी एंट' पर 22,424.44 करोड़ और 'अडानी पोर्ट्स' पर 20,791.15 करोड़ का ऋण था।
फोर्ब्स के अनुसार, 2017 में अडानी और उनके परिवार की कुल अनुमानित संपत्ति 11 अरब डॉलर थी। इसके साथ ही वे भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में दसवें स्थान पर थे।
I tweeted that he(Gautam Adani) seems to be like a trapeze artiste. Info came to me that he may be having as much as 72,000 in NPA.This will be clear only after investigation.That's why I raised this question. As far as corruption is considered,party has no role:Subramanian Swamy pic.twitter.com/nY5hUOC9mC
— ANI (@ANI) March 6, 2018


