क्योरा के 10 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े चोरी
क्योरा के 10 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े चोरी
क्योरा के 10 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े चोरी
Quora CEO apologises after security breach affects 100 mn users
सैन फ्रांसिस्को, 4 दिसम्बर। कैलिफोर्निया के प्रसिद्ध प्रश्नोत्तर प्लेटफार्म क्योरा के 10 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां चोरी हो गई हैं, जिसमें उनके नाम, ईमेल पते शामिल हैं। एनक्रिप्टेड ने सोमवार रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा,
"गुमनाम रूप से लिखनेवाले उपभोक्ताओं के आंकड़े इस चोरी से प्रभावित नहीं हुए हैं, क्योंकि हम उनके आंकड़ों को स्टोर नहीं करते हैं।"
क्योरा को इस सेंधमारी का पता 30 नवंबर को लगा, जिसमें पाया गया कि किसी तीसरे पक्ष ने उसकी एक प्रणाली तक पहुंच कर ग्राहकों के डेटा तक पहुंच हासिल कर ली है।
डी. एंजेलो ने कहा,
"हम इसके कारणों की जांच कर रहे हैं, साथ ही अपनी आंतरिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करने पर काम कर रहे हैं। हमने एक प्रमुख डिजिटल फोरेंसिक और सिक्युरिटी फर्म की मदद ली है।"
उन्होंने कहा,
"हम स्थिति की जांच के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं। किसी चिंता या असुविधा के लिए हमें बेहद खेद है।"
क्योरा की स्थापना फेसबुक के पूर्व प्रौद्योगिकी अधिकारी डी. एंजेलो ने साल 2009 में की थी।
कैलिफोर्निया के माउंटन व्यू स्थित मुख्यालय वाली इस कंपनी के 30 करोड़ से ज्यादा मासिक यूनिक विजिटर्स हैं।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


